Skip to content

Shri Sudhakar Srivastava

श्री सुधाकर श्रीवास्तव जी का जन्म १५ जनवरी १९४९ को फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ | आपने हिंदी साहित्य में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा राजस्थान के नवलगढ़ में अध्यापन कार्य किया | आप १९७० से साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन कार्य कर रहे हैं | आपका “बबूल के फूल” शीर्षक से कविता संग्रह प्रकाशित हो चुका है | आपने साहित्यिकी, शेखावाटी बोध, स्वाध्याय इत्यादि पत्रिकाओं का सम्पादन किया तथा आज भी हिन्दी साहित्य की सेवा में सतत संलग्न हैं |