Skip to content

← कबीर

सबद · निर्गुण · खोज

मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे

सबद

मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे, मैं तो तेरे पास में।

ना तीरथ में ना मूरत में, ना एकान्त निवास में।ना मन्दिर में ना मस्जिद में, ना काबे कैलास में॥

ना मैं जप में ना मैं तप में, ना मैं व्रत उपवास में।ना मैं क्रिया क्रम में रहता, नहिं जोग सन्यास में॥

खोजी होय तुरत मिल जाऊँ, इक पल की ही तलाश में।कहैं कबीर सुनो भाई साधो, मैं तो हूँ विश्वास में॥

In English

Where do you search for me? I am beside you. Not in pilgrimage or in an idol, not in solitude, not in temple or mosque, not in Kaaba or Kailash. Search truly and you will find me in a moment — Kabir says, I live in your trust.

About this work

तीर्थ, मूर्ति और कर्मकाण्ड को एक-एक कर नकारता हुआ पद, जिसकी टेक हर बार वहीं लौटती है — मैं तो तेरे पास हूँ।

Source and citation

लोक-प्रचलित पाठ, जो अब सार्वजनिक अधिकार-क्षेत्र में है। पाठान्तर सम्भव हैं।

Cite this poem

Copy a ready-made citation, or adapt it to your style guide.

MLA 9 Kabir. “मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे.” Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-moko-kahan/. Accessed 8 Aug. 2026.
Chicago 17 Kabir. “मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे.” Mansarovar Sahitya. Accessed August 8, 2026. https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-moko-kahan/.
Reference कबीर। «मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे»। Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-moko-kahan/।
Suggest a correction