Skip to content

← अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना

दोहा · नीति · रहीम सतसई

रहीम के दोहे

चार दोहे

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोरो चटकाय।टूटे से फिर ना जुरे, जुरे गाँठ परि जाय॥

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि।जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि॥

बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोलें बोल।रहिमन हीरा कब कहे, लाख टका मेरो मोल॥

रूठे सुजन मनाइए, जो रूठे सौ बार।रहिमन फिरि फिरि पोइए, टूटे मुक्ताहार॥

In English

Do not snap the thread of love, Rahim; once broken it will not join, and if it joins there is a knot.

Seeing the great, do not throw away the small: where a needle is needed, what will a sword do?

About this work

रहीम का नीति-बोध चित्रों में चलता है — टूटा धागा, मोतियों की माला, सुई और तलवार। उपदेश कहीं नहीं, दृष्टान्त हर जगह।

Source and citation

लोक-प्रचलित पाठ, जो अब सार्वजनिक अधिकार-क्षेत्र में है। पाठान्तर सम्भव हैं।

Cite this poem

Copy a ready-made citation, or adapt it to your style guide.

MLA 9 Rahim. “रहीम के दोहे.” Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-rahim-dohe/. Accessed 8 Aug. 2026.
Chicago 17 Rahim. “रहीम के दोहे.” Mansarovar Sahitya. Accessed August 8, 2026. https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-rahim-dohe/.
Reference अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना। «रहीम के दोहे»। Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-rahim-dohe/।
Suggest a correction