मोको कहाँ ढूँढ़े बन्दे, मैं तो तेरे पास में।
ना तीरथ में ना मूरत में, ना एकान्त निवास में।ना मन्दिर में ना मस्जिद में, ना काबे कैलास में॥
ना मैं जप में ना मैं तप में, ना मैं व्रत उपवास में।ना मैं क्रिया क्रम में रहता, नहिं जोग सन्यास में॥
खोजी होय तुरत मिल जाऊँ, इक पल की ही तलाश में।कहैं कबीर सुनो भाई साधो, मैं तो हूँ विश्वास में॥
In English
Where do you search for me? I am beside you. Not in pilgrimage or in an idol, not in solitude, not in temple or mosque, not in Kaaba or Kailash. Search truly and you will find me in a moment — Kabir says, I live in your trust.