नैहरवा हमका नहिं भावे, हमका नहि भावै।नैहरवा हमका नहिं भावे...साईं की नगरी परम अति सुंदर, जहँ कोई जावे ना आवै।चाँद सूरज जहाँ पवन ना पानी, को संदेश पहुँचावे।दरद यह साईं को सुनावे...नैहरवा हमका नहिं भावे!आगे चलो पंथ नहीं सूझे, पीछे दोष लगावे।केहि विधि ससुरे जाऊं मोरी सजनी, बिरहा जोर जनावे।विषय रस नाच नचावे...नैहरवा हमका नहिं भावे!बिन सतगुरु अपना नहीं कोई, जो यह राह बतावे।कहत कबीर सुनो भाई साधो, भवसागर तर जावे।नैहरवा हमका नहिं भावे!
गीत
नैहरवा हमका नहिं भावे
शृंगार भक्ति मुक्त छंद मुक्त छंद
Manuscript, source and citation
Cite this poem
Copy a ready-made citation, or adapt it to your style guide. A translation is cited by its own page.
MLA 9
Kabir. “नैहरवा हमका नहिं भावे.” Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/321/. Accessed 12 Oct. 2026.
Chicago 17
Kabir. “नैहरवा हमका नहिं भावे.” Mansarovar Sahitya. Accessed October 12, 2026. https://www.mansarovarsahitya.in/poems/321/.
Reference
कबीर। «नैहरवा हमका नहिं भावे»। Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/321/।