Skip to content

← श्री सुधाकर श्रीवास्तव

गीत · टेक-सहित · बबूल के फूल

दर्द बैठा कुण्डली मारे

वेदना

दर्द बैठा कुण्डली मारे कहीं जाता नहीं है।हो गई हावी हताशा अब कोई भाता नहीं है।।

जी रहे हैं लाश बन कर आज दुनिया में मृदुल मन,देख कर चालें दुरंगी है सभी के भीत जीवन।छल कपट से हैं सुसज्जित आज सब के काम साथी,इसलिए तो प्यार उनका रास अब आता नहीं है।।

दर्द बैठा कुण्डली मारे कहीं जाता नहीं है।

अपनी ढपली – राग अपने में सभी मदमस्त जीते,स्वार्थ की मदिरा यहां पर रात-दिन मनुजात पीते।चाम देने को है तत्पर पर न देंगे दाम जग को,जो लुटा सरवस्व दे ऐसा कोई दाता नहीं है।।

दर्द बैठा कुण्डली मारे कहीं जाता नहीं है।

रस टपकना बन्द है रसना का जो जग को लुभाता,पीठ देकर अब खड़ा है जो कभी प्रिय को बुलाता।बेरुखी व्यवहार में छायी 'सुधाकर' के निरन्तर,प्यार की मलहार वह अब लेश भी गाता नहीं है।

दर्द बैठा कुण्डली मारे कहीं जाता नहीं है।हो गई हावी हताशा अब कोई भाता नहीं है।।

In English

A grief that has coiled itself up and refuses to leave. Tender hearts live as corpses; every dealing is dressed in guile, and no one is left who would give everything away.

About this work

छल और स्वार्थ से भरे समय में ठहरी हुई पीड़ा का गीत। टेक हर बन्द के बाद लौटकर उसी वेदना पर लौट आती है।

Source and citation

पाठ मानसरोवर साहित्य को कवि-परिवार द्वारा उपलब्ध कराया गया।

See the original page →

Cite this poem

Copy a ready-made citation, or adapt it to your style guide.

MLA 9 Shri Sudhakar Srivastava 'Sudhakar'. “दर्द बैठा कुण्डली मारे.” Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-dard/. Accessed 8 Aug. 2026.
Chicago 17 Shri Sudhakar Srivastava 'Sudhakar'. “दर्द बैठा कुण्डली मारे.” Mansarovar Sahitya. Accessed August 8, 2026. https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-dard/.
Reference श्री सुधाकर श्रीवास्तव। «दर्द बैठा कुण्डली मारे»। Mansarovar Sahitya, https://www.mansarovarsahitya.in/poems/poem-dard/।
Suggest a correction