ਮੁੱਖ ਸਮੱਗਰੀ ਤੇ ਜਾਓ
डॉ. पुरुषोत्तम पाटील

Poet in the archive

डॉ. पुरुषोत्तम पाटील

Dr. Purushottam Patil · 1973-

ਜਾਣ-ਪਛਾਣ

डॉ. पुरुषोत्तम पाटील हिंदी साहित्य के अध्येता, लेखक, अनुवादक एवं संपादक हैं। उनका अध्ययन-क्षेत्र विशेष रूप से हिंदी-मराठी अनुवाद तथा तुलनात्मक अध्ययन है। उन्होंने हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान, शिक्षा तथा मानव संसाधन प्रबंधन में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी साहित्य में पीएच.डी. की है।
उनकी प्रकाशित कृतियों में छठे दशक की हिंदी-मराठी कहानियों का तुलनात्मक अध्ययन, हिंदी की कालजयी कहानियों में स्वतंत्रता आंदोलन का चित्रण तथा हिंदी की विविध विधाएँ: एक मूल्यांकन प्रमुख हैं। वे केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा की साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न संपादकीय और शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन किया है।
डॉ. पाटील ने भारतीय भाषा संस्थान (CIIL), NCERT तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय सहित विभिन्न संस्थाओं के अकादमिक एवं भाषा-संबंधी कार्यों में योगदान दिया है। उनकी रचनाएँ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं और वे देशभर की साहित्यिक संगोष्ठियों में व्याख्यान देते रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीलंका के कोलंबो की शैक्षिक यात्रा भी की।
वर्तमान में वे केंद्रीय हिंदी संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, आगरा के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

Works

The list of books is still being compiled.

Representative poems

What each poem carries is shown on its row — nothing is promised that is not there.

No poems entered yet.

Literary relationships

Who this poet read, who read this poet, and who was writing alongside.

Suggest a correction